औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में 7 नए जजों ने संभाला कार्यभार, लोगों में खुशी का माहौल

Share this News

औरंगाबाद (बिहार) से एक अहम खबर सामने आई है। व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में एक साथ सात नए न्यायधीशों ने अपना पदभार संभाल लिया है, जिससे न्यायिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इनमें जिला जज (सप्तम) के तौर पर संतोष कुमार झा ने भी अपनी जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वो समस्तीपुर में जिला जज के पद पर कार्यरत थे। वहीं, यहां के पूर्व जिला जज सप्तम निशित दयाल का तबादला हाजीपुर कर दिया गया है।

इसके अलावा अनीस कुमार ने एसीजीएम (ACJM) का पदभार ग्रहण किया और अपने न्यायिक कार्यों की शुरुआत भी कर दी है। साथ ही प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में अभय सिंह, प्रेरणा सिंह, कुमार अभिजीत राय, सुरज प्रकाश और गीतांजलि ने भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं।

इस मौके पर जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, महासचिव जग नारायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, लोक अभियोजक अजय कुमार और सरकारी अधिवक्ता वृजा प्रसाद समेत कई वकीलों ने सभी नए न्यायधीशों को बधाई दी।

सबने खुशी जताते हुए कहा कि नए जजों के आने से व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी। साथ ही 9 मई को व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय, दाउदनगर में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भी बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *