औरंगाबाद पुलिस ने बुधवार को जारी किया है प्रेस विज्ञप्ति.
औरंगाबाद (बिहार) : औरंगाबाद पुलिस ने सोशल – मीडिया के माध्यम से विभागीय प्रेस – विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है, कि मंगलवार दिनांक – 21 अप्रैल 2026 को प्रातः करीब 3:00 बजे नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि 10 – 15 व्यक्तियों द्वारा चार चक्का वाहन से जिला अतिथि गृह में घुसकर हथियार का भय दिखा कर जबरदस्ती रूम खुलवाया, एवं विश्राम कर रहे गणमान्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है.
तब उक्त सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु औरंगाबाद पुलिस तत्क्षण जिला अतिथि गृह पहुंचे, तो कुछ व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा. तब पुलिस बल के सहयोग से कुल – 08 व्यक्तियों को पकड़ा गया. तब पकड़ाए हुए व्यक्तियों के तलाशी के क्रम में 01 दो नाली बंदूक, 01 पिस्टल, 02 पिस्टल मैगजीन एवं 38 जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
इसके बाद बरामद हथियार को विधिवत जप्त कर उक्त 08 व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में नगर थाना कांड संख्या – 254 / 26 दिनांक – 21 अप्रैल 2026 को धारा – 126 (2), 115 (2), 132, 331 (6), 352, 351 (1) 3 (5) बी.एन.एस. एवं 30 आर्म्स – एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
इसके बाद औरंगाबाद पुलिस ने जारी विभागीय प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि गिरफ्तारी (1) प्रवीण सिंह, पिता – हरपाल सिंह, साकीम – धरदिउ बूटर, थाना – महिला, जिला – अमृतसर, राज्य – पंजाब (2) बलविंदर सिंह, पिता गुरदीप सिंह, साकीम – तरदेव, थाना – बूटर, जिला – अमृतसर, राज्य – पंजाब, (3) सुंदरम कुमार झा, पिता – राजेश झा, साकीम – अरेर डिटोल, थाना – अरेर, जिला – मधुबनी (4) मनोरंजन सिंह, पिता – स्वामी नाथ सिंह, साकीम – कोथवा सारंगापुर, थाना – दौरदां, जिला – सिवान (5) गरीबन सहनी, पिता – अशर्फी सहनी, साकीम – खेतापुर धर्मपुर, थाना – सराय रंजन, जिला – समस्तीपुर (6) आशीष कुमार, पिता – धीरेंद्र सिंह, साकीम – पौथूआ, थाना – दरौदा, जिला – सीवान (7) रंजन कुमार, पिता – स्वर्गीय रामकिशुन महतो, साकीम – मुक्तियारपुर, थाना – दलसिंहसराय, जिला – समस्तीपुर (8) सुरेंद्र सिंह, पिता – स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह, साकीम – बगडिहा, थाना – गुरारू, जिला – गयाजी की हुई है.
इसके बाद औरंगाबाद पुलिस ने जारी विभागीय प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ही कहा है, कि बरामदगी में पिस्टल – 01, पिस्टल मैगजीन – 02, दोनाली बंदूक – 01, जिंदा कारतूस – 38, मोबाइल – 09, कैमरा – 01, स्कॉर्पियो – 02, नगद राशि – 23,500 रुपया है.
रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.
