मेरठ में सपा नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया गहरा शोक, सीबीआई जांच की मांग

Share this News

मेरठ में समाजवादी पार्टी के पार्षदों और पूर्व पार्षदों के साथ कई वरिष्ठ नेताओं ने आज नगर निगम के पार्षद कक्ष में एक शोक सभा आयोजित की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित धरतीपुत्र Mulayam Singh Yadav के पुत्र तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया गया।

सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने कहा कि इस निधन से समाजवादी परिवार को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। नगर निगम पार्षद दल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ खड़ा है।

नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत देने की दुआ की। साथ ही इस मृत्यु की जांच सीबीआई या इलाहाबाद हाईकोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग भी उठाई गई, ताकि मौत के असली कारणों का सही तरीके से पता चल सके।

अंत में फिर से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन बालियान, पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, पार्षद शब्बीर अहमद, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव संगीता राहुल, परवेज आलम खान, महानगर समाजवादी Party के उपाध्यक्ष संजय यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शशिकांत गौतम, संजय घायल, पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा समेत कई लोग मौजूद रहे।

– अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद दल नेता, नगर निगम मेरठ समाजवादी पार्टी.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *