सड़क हादसे में घायल संकट मोचन मानस मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि सोनी का वाराणसी में निधन

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): पुरानी जीटी रोड स्थित धर्मशाला मोड़ के पास चर्चित संकट मोचन मानस मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि सोनी का इलाज के दौरान वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और ईष्ट-मित्रों के बीच गम का माहौल हो गया।

इस संबंध में संकट मोचन मानस मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सह सरकारी अधिवक्ता राजाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, 12 अगस्त 2026 की रात करीब 1:30 बजे व्यवसायी हरि सोनी वाराणसी से बस के जरिए औरंगाबाद आ रहे थे। इसी दौरान जिला मुख्यालय के पास बाईपास ओवरब्रिज के आसपास एक ट्रक चालक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी।

हादसे में काफी संख्या में लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद हरि सोनी की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उनका निधन हो गया।

हरि सोनी के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, संकट मोचन मानस मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

मंदिर कमेटी की ओर से संरक्षक जितेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष शंकर मेहता, अंशु कुमार, अर्जुन चौधरी, मुकेश कुमार, विकास कुमार, भीम कुमार, सुनील चौधरी, राजेश चौधरी और गोलू कुमार समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

सभी ने दिवंगत हरि सोनी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही, इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य और हिम्मत देने की भी कामना की।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *