औरंगाबाद (बिहार): जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रंजीत सिंह चंद्रवंशी को प्रदेश महासचिव तथा शशि चौरसिया, जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी और सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर खुशी जताई गई। वहीं, पंकज ठाकुर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भी पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
जदयू औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, जिला महासचिव जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता विजय विश्वकर्मा, निवर्तमान महिला अध्यक्ष मंजरी सिंह, नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, अमित गुप्ता, राम पुकार मेहता, राम लायक सिंह और संगीता प्रसाद समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर जदयू के औरंगाबाद जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के जरिए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों के सक्रिय योगदान से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी का जनाधार मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और विकास से जुड़े संकल्पों को आगे बढ़ाने में नई जिम्मेदारियां उपयोगी साबित होंगी।
उल्लेखनीय है कि इन सभी पदाधिकारियों का संबंध जनता दल (यूनाइटेड) के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ से है। नई नियुक्तियों को लेकर पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई है।
रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.
