पटना (बिहार), 17 नवंबर 2026: बिहार एजुकेशनल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अविनाश महतो ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राजेश राम ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान राजेश राम ने अविनाश महतो को संगठन के प्रति पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही उन्होंने नई जिम्मेदारी निभाने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
राजेश राम को संविधान की पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित
इस मुलाकात के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अविनाश महतो ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट की। इसके जरिए उन्होंने राजेश राम के प्रति सम्मान और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती और नई जिम्मेदारी को लेकर भी बातचीत हुई।
औरंगाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष से भी मिले अविनाश महतो
पटना में मुलाकात के बाद औरंगाबाद लौटने के क्रम में अविनाश महतो ने औरंगाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आनंद शंकर से भी मुलाकात की।
इस दौरान पार्टी संगठन से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। मुलाकात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कई कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता सोनू कुशवाहा, पंकज पासवान, पूर्व सरपंच राजीव रंजन कुमार, विभू दांगी, सुधाकर प्रसाद और जगलाल आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य कुंदन कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
अविनाश महतो को बिहार एजुकेशनल कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.
