औरंगाबाद में अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह के निधन पर शोक सभा, न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद में मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने की, जबकि महासचिव जगनारायण सिंह ने सभा का संचालन किया।

शोक सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत नरेंद्र कुमार सिंह के व्यक्तित्व और उनके कार्यों को याद किया। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने उनके निधन को जिला विधिज्ञ संघ के लिए अपूरणीय क्षति बताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

इस दौरान नरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी एवं महिला अधिवक्ता शिल्पी सिंह को सांत्वना दी गई। जिला विधिज्ञ संघ की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।

शोक सभा में जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अधिकांश अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत अधिवक्ता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि शोक सभा समाप्त होने के बाद सभी अधिवक्ताओं ने खुद को न्यायिक कार्य से विरत रखा। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से अलग रहने के कारण विभिन्न मामलों में पक्षकारों को सुनवाई के लिए अदालत से अगली तारीख दी गई।

इस दौरान कोर्ट परिसर में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा रहा।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *