कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी की मां देवमनी देवी का निधन, हृदयानंद मिश्र ने जताया शोक

Share this News

मेदिनीनगर, 7 सितंबर 2026। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी की मां श्रीमती देवमनी देवी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रांची स्थित ऑर्किड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों के बीच शोक का माहौल है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य और अधिवक्ता हृदयानंद मिश्र ने देवमनी देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि देवमनी देवी धर्मपरायण, ममतामयी, सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकार रखने वाली महिला थीं।

हृदयानंद मिश्र ने कहा कि देवमनी देवी ने अपना जीवन परिवार की देखभाल और बच्चों को अच्छे संस्कार देने में समर्पित कर दिया। परिवार के प्रति उनका त्याग, स्नेह और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके दिए संस्कारों का असर उनके पुत्रों के जीवन में भी दिखाई देता है और वे समाज में सत्य, ईमानदारी तथा सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बीमारी के दौरान देवमनी देवी के पुत्र संतोष चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी और सुनील चंद्रवंशी ने अपनी मां की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। खास तौर पर सुधीर चंद्रवंशी ने अंतिम समय तक जिस समर्पण और मातृभक्ति के साथ अपनी मां की देखभाल की, वह भावुक करने वाला और समाज के लिए अनुकरणीय है।

हृदयानंद मिश्र ने देवमनी देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार, विशेष रूप से उनके पति और पूर्व सैनिक श्री कमल प्रसाद जी, को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

उन्होंने कहा कि मां का जाना परिवार के लिए ऐसी कमी छोड़ जाता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं होती। देवमनी देवी के स्नेह, त्याग और संस्कारों की स्मृति उनके परिवार के साथ हमेशा बनी रहेगी।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *