टिकारी में एकल अभियान का मासिक अभ्यास वर्ग आयोजित, ग्राम समितियों को मजबूत करने पर जोर

Share this News

बिहार, 26 अगस्त 2026: टिकारी में एकल अभियान के टिकारी संच का मासिक अभ्यास वर्ग विश्व हिंदू परिषद के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा वर्ग गीत के साथ हुई। इसके बाद बीते एक महीने की गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में अभियान के केंद्रों को मजबूत बनाने के साथ ग्रामीण स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर करने पर चर्चा हुई। पहले से गठित छह ग्राम समितियों को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में समाज में धर्मांतरण की रोकथाम और लोगों में धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए केंद्रों पर पंचमुखी शिक्षा, भक्ति-भजन और जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से चलाने की बात कही गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से लोगों को अपनी पहचान, परंपरा और सनातन धर्म से जुड़े विषयों की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में अभियान के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े पदाधिकारी विभिन्न केंद्रों का दौरा करेंगे। इन दौरों का उद्देश्य केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करना और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना होगा।

अभ्यास वर्ग में आचार्य-आचार्या तन्नू कुमार, सरोज देवी, रंजू देवी, ज्योति पाठक, शोभा देवी, प्रीतम कुमार, सत्यम कुमार, बेबी देवी और मंटू कुमार मौजूद रहे।

इसके अलावा संभाग अभियान प्रमुख दक्षिण बिहार संजय द्विवेदी, भाग कार्यालय प्रमुख अनिल कुमार, संच अध्यक्ष गणेश प्रसाद, संच सचिव शिवबल्लभ मिश्र, संच समिति सदस्य राजकुमार पासवान और संच प्रमुख महेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *