गया के माधोपुर विद्यालय में एकल ग्राम संगठन की वनयात्रा, बच्चों के बीच बांटी गई मिठाइयां और पटाखे

Share this News

गया (बिहार), 11 नवंबर 2026: गया जिले के टिकारी संच के विद्यालय ग्राम माधोपुर में एकल ग्राम संगठन महिला समिति के तत्वावधान में वनयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय महिला समिति सदस्य एवं प्रभाग माँ डॉ. मंजू शर्मा तथा प्रभाग सह प्रभारी एवं संभाग माँ प्रो. नलिनी राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बच्चों ने गीत और पहाड़ा प्रस्तुत कर अतिथियों का किया स्वागत

दीपावली के अवसर पर बच्चों के बीच पटाखे और मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान बच्चों ने वर्ग गीत, पहाड़ा और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का मन मोह लिया।

लखनऊ से आईं श्रीमती ममता चतुर्वेदी ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। डॉ. मंजू शर्मा ने बच्चों से दीपावली विषय पर निबंध सुना और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

वहीं, प्रो. नलिनी राठौर ने बच्चों को दीपावली के महत्व, परंपराओं और सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, संस्कार, भारतीय संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का विकास करना था। अतिथियों के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन से कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायक रहा।

ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. मंजू शर्मा, प्रो. नलिनी राठौर, डॉ. शशि प्रभा, प्रो. रेणु जायसवाल, श्रीमती ममता चतुर्वेदी, श्रीमती शकुंतला देवी, श्री संजय द्विवेदी, श्री भरत कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री महेश कुमार और श्रीमती रजनी देवी सहित ग्राम समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इनमें डॉ. मंजू शर्मा केंद्रीय महिला समिति सदस्य एवं प्रभाग माँ, प्रो. नलिनी राठौर प्रभाग सह प्रभारी एवं संभाग माँ, डॉ. शशि प्रभा भाग उपाध्यक्षा, संजय द्विवेदी संभाग अभियान प्रमुख, भरत कुमार संभाग गतिविधि प्रमुख, अनिल कुमार भाग कार्यालय प्रमुख, महेश कुमार संच प्रमुख और रजनी देवी आचार्य के रूप में शामिल रहीं।

एकल अभियान का उद्देश्य

एकल अभियान का उद्देश्य शिक्षा, संस्कार और स्वाभिमान के माध्यम से सशक्त एवं संस्कारित समाज का निर्माण करना है। माधोपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए भी बच्चों को शिक्षा और संस्कृति के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *