संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था का जीवंत आधार है: डॉ विवेकानन्द मिश्रा.

गया में संविधान दिवस समारोह के दौरान डॉ. विवेकानन्द मिश्रा ने संविधान को देशवासियों की साझा धरोहर बताया।
Share this News

बिहार- प्रदेश (26 नवंबर 2026) : गया जी स्थानीय डॉक्टर विवेकानंद पथ पर भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाई  गई। समारोह का शुभारंभ महासभा एवं मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है, बल्कि समस्त देशवासियों की साझा धरोहर है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि आज पूरी ईमानदारी के साथ संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपनी जिम्मेदारियों का आत्म मंथन करने का दिन है। देश को न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व को ऊपर उठाने का सरकार और समाज दोनों का दायित्व सुनिश्चित करने का है। किंतु बड़े ही आश्चर्य जब हम दुख का विषय है की प्रतिभाओं को उचित सम्मान एवं अफसर दिए बिना विकसित भारत की संकल्पना को सरकार करना बेमानी है। समाज राष्ट्र में रहने वाले किसी भी जाति वर्ग धर्म में जन्म लेने बाले प्रतिभाओं का, उनके योगदान का उचित मूल्यांकन न कर, सम्मान अवसर दिए बिना उनके संवैधानिक से अधिकार से वंचित करना, विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना बेमानी है, राष्ट्र विरोधी कदम है।

प्रतिभाओं, उनके योगदान, अवसरों की उपलब्धता तथा सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में उनकी भूमिका पर गंभीर चर्चा हुई। इस अवसर पर नैकी निवासी वरिष्ठ व्यक्तित्व आचार्य सचिदानंद मिश्र जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आचार्य सच्चिदानंद मिश्रा जी ने अपने विचारों में कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रतिभा को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। उन्होंने कहा की जो शिक्षा, ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है उन्हें भूलना प्रतिभाओं को विनाश करने जैसा होगा।

समाजसेवी एवं न्यायिक संस्थाओं से जुड़े संगीता कुमारी ने  जी ने अपने विचारों में भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और नैतिक मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

समाज को अपनी प्रतिभाओं का संरक्षण करना चाहिए तथा उनके अनुभव और ज्ञान का उपयोग राष्ट्रहित में करना चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता मो याहिया एवं मोहम्मद जावेद नेताजी ने  उपस्थित लोगों के साथ  इस बात पर सहमति व्यक्त की कि प्रतिभा का सम्मान, योग्य व्यक्तियों को अवसर और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। तभी संविधान दिवस मनाने का पूर्ण औचित होगा। प्रासिद्ध समाज सेवी एवं दिव्य रश्मि के प्रधान संपादक राकेश दत्त मिश्र ने भी प्रतिभा की उपेक्षा करके राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती कहा।अवधेश पांडे डॉ ज्ञानेश भारद्वाज मनीष कुमार डिंपल कुमारी मृदुल मिश्रा प्रोफेसर अशोक कुमार पार्वती मुस्कान कुमारी देवी चंद्रावती देवी ऊषा देवी पूजा कुमारी रिनकू देवी धीरज कुमार जयराम प्रसाद दीपक पाठक अजय मिश्र सुनील कुमार रणजीत पाठक पूनम कुमारी पवन मिश्र का नाम शामिल है.

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *