औरंगाबाद में JDU की बैठक, ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

Share this News

औरंगाबाद, बिहार (27 सितंबर 2026)। औरंगाबाद के सर्किट हाउस में रविवार को जनता दल यूनाइटेड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दक्षिण बिहार की महिला प्रभारी सुप्रिया रानी और जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल: नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना था।

बैठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और जीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंच संचालन जदयू महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह ने किया।

जीविका की उपलब्धियों को कार्यक्रम में प्रमुखता देने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए दक्षिण बिहार की महिला प्रभारी सुप्रिया रानी ने ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी महिलाओं यानी ‘जीविका दीदियों’ के अनुभवों, उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से सामने रखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि पिछले दो दशकों में जीविका से जुड़ी महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है और उनकी यात्रा को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।

मंच, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, मंच निर्माण, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

‘जीविका ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया’

जदयू जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जीविका ने ग्रामीण महिलाओं को संगठित करने के साथ उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम इस पूरी यात्रा की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

बैठक में कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जदयू उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, राज्य परिषद सदस्य नागेंद्र सिंह, नगर पंचायत रफीगंज की पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी संगीता प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह, ममता गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, सदर प्रखंड औरंगाबाद अध्यक्ष निरंजन कुमार सहित पार्टी के विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इनमें मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल मेहता, बारुण प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद राम, गोह प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष इंदु जी, देव प्रखंड अध्यक्ष बृजेश सिंह और हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष अरुण पटेल सहित अन्य नेता शामिल रहे।

बैठक में राजू गुप्ता, अमित गुप्ता, मोहम्मद कैसर नियाजी, मोहम्मद अली, कविता कुमारी, मदनपुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बेबी देवी, रफीगंज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता देवी और जिला मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।

बैठक के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने और आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *