गया के बेलागंज स्कूल में रक्षाबंधन पर राखी और मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Share this News

गया, 27 अगस्त 2026: गया जिले के बेलागंज स्थित रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय में सावन और रक्षाबंधन के अवसर पर राखी और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

राखी प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों ने अपने पास मौजूद रेशम और सूती धागों के साथ मोती जैसी पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल कर सुंदर और आकर्षक राखियां तैयार कीं। बाद में सभी राखियों को विद्यालय परिसर में प्रदर्शित किया गया।

इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। छात्राओं ने अपने हाथों पर अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। चयन समिति ने प्रतिभागियों की कला और डिजाइन के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता में अंजली कुमारी ने प्रथम, राधा कुमारी ने द्वितीय और इकरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके बाद स्वरूप कुमारी, सबीना खातून, नैंसी कुमारी, गीता कुमारी, सुहानी कुमारी, अकीरा और कायनात परवीन ने क्रमशः चौथे से दसवें स्थान तक जगह बनाई।

वहीं, 11वीं कक्षा की छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता में इकरा हसन प्रथम, रोशनी खातून द्वितीय, संजना कुमारी तृतीय, सलोनी कुमारी चतुर्थ और गीता कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक और सृजनात्मक प्रतिभा को निखारना, नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना तथा विद्यालय और समाज में आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने को भी कार्यक्रम का एक अहम उद्देश्य बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक प्रेम रंजन कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष रिंकी कुमारी सिंह, वरीय शिक्षक चंद्रमणि प्रसाद, राजेश कुमार, राजू, मधुबाला, रिंकू कुमारी, सोनी कुमारी, रीमा सिन्हा, दिवाकर कुमार, रवि प्रकाश मालवीय, राजेश कुमार, कहाई दास, चंदन कुमार, रिजवान उल्ला, सुनील कुमार, मानस कुमार, तरुण कुमार और दीपक कुमार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनकी भागीदारी और प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *