गया में स्वर्गीय पंडित श्याम मिश्र की स्मृति में शोक सभा, सामाजिक योगदान को किया गया याद

Share this News

गया, 7 सितंबर 2026। गया शहर के डॉक्टर विवेकानंद पथ स्थित गोल बगीचा में डॉ. विवेकानंद मिश्र के आवास पर स्वर्गीय पंडित श्याम मिश्र के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान मौजूद लोगों और उनके शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक जीवन तथा समाज के प्रति किए गए कार्यों को याद किया।

पंडित श्याम मिश्र का परिवार सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से लंबे समय से जुड़ा रहा है। वे प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राजेश्वर मिश्रा, जिन्हें लोग राजो जी के नाम से जानते थे, के परिवार से थे। उनके पूर्वज स्वर्गीय पंडित शारदा मिश्र गया जिले के टिकारी प्रखंड के मखपा गांव के निवासी थे और अपने समय के चर्चित पहलवान रहे। उन्होंने राज्य ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी पहलवानी का प्रदर्शन किया और कई राजाओं से सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त किए।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंडित श्याम मिश्र के निधन से परिवार के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी बड़ी क्षति हुई है। गया में एसएसपी आवास के सामने बाली रोड स्थित उनका आवास था। वे कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे और भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा तथा कौटिल्य मंच में वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।

डॉ. विवेकानंद मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्याम मिश्र का सरल और मिलनसार स्वभाव उन्हें लोगों के करीब रखता था। उनकी विनम्रता, मधुर व्यवहार और सामाजिक सक्रियता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका निधन व्यक्तिगत क्षति के साथ-साथ पूरे समाज के लिए भी अपूरणीय नुकसान है। उन्होंने भावुक होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आचार्य सच्चिदानंद मिश्र (नैकी) ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने पंडित श्याम मिश्र के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोकाकुल परिवार और उनके शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

शोक सभा में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, भारतीय जन क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव राकेश दत्त मिश्रा, विजय बाबू, आचार्य सुनील कुमार पाठक, संदीप मिश्र, अमरनाथ पांडे, डॉ. ज्ञानेश भारद्वाज, संदीप पाठक, विक्रम कुमार मिश्र, अमरनाथ मिश्र, दीपक पाठक, अजय मिश्रा, रंजीत पाठक, पवन मिश्रा, सुरेंद्र उपाध्याय, उत्तम पाठक, चंद्रमौली कुमार मिश्रा, मनीष मिश्र, किरण पाठक, रंजना पांडे, सतेंद्र कुमार मिश्र, कुंदन मिश्रा, रोहित पाठक, शंभू गिरी, दिलीप कुमार, चंद्रमौली मिश्रा, नीरज वर्मा, प्रियांशु मिश्र, नीलम कुमारी, सोनी मिश्रा, रणजीत मिश्रा, नीरज मिश्रा, गौरी शंकर मिश्रा, शंभू लाल, डॉ. गोपी मिश्र, केके पाठक, मृदुला मिश्रा, विनय कुमार शर्मा, मनीष कुमार, डिंपल कुमारी, अनुपम, मेघा मिश्रा, पुष्पा और पार्वती देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *