अरवल में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, कम उपलब्धि वाले संस्थानों को सख्त निर्देश

Share this News

बिहार प्रदेश, 25 सितंबर 2026: प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, अरवल श्री शैलेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान भव्या, एनसीडी विशेष अभियान, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, एएनसी, प्रथम तिमाही एएनसी, चौथी एएनसी, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, आयुष्मान भारत, आभा कार्ड निर्माण, PM-JAY, EHR Linking और सर्जरी सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रखंडवार एवं स्वास्थ्य संस्थानवार समीक्षा की गई।

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के निर्देश

प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की वर्तमान उपलब्धियों की जानकारी ली और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचाना संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

समीक्षा के दौरान कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने संस्थानों में स्वास्थ्य सूचकांकों की नियमित निगरानी करने और उपलब्धि में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर

बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े सूचकांकों पर विशेष ध्यान दिया गया। गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, प्रथम तिमाही में एएनसी जांच, निर्धारित एएनसी जांचों को पूरा कराने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा परिवार नियोजन सेवाओं, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, एनीमिया की रोकथाम और विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में बेहतर उपलब्धि हासिल करने पर भी जोर दिया गया।

आयुष्मान भारत और आभा कार्ड की भी हुई समीक्षा

बैठक में आयुष्मान भारत, PM-JAY, आभा कार्ड निर्माण और EHR Linking की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन योजनाओं एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।

VC के माध्यम से जुड़े प्रखंड स्तरीय अधिकारी

बैठक में सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, संचारी रोग पदाधिकारी, उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, आरबीएसके कोऑर्डिनेटर, कार्यालय सहायक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

वहीं जिले के सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *