नई दिल्ली में भव्य दीक्षांत समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Share this News

नई दिल्ली स्थित ले मेरिडियन में GETCRR LLP की ओर से BRISEC Chamber of Commerce & Industries और GTTCI के सहयोग से भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और पारंपरिक उपलब्धियों से आगे बढ़कर समाज, उद्योग, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना रहा।

समारोह के दौरान Chicago Open University, Delaware, USA की ओर से उद्योग जगत के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, परोपकारियों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और परिवर्तनकारी व्यक्तित्वों को Honoris Causa, Lifetime Achievement और Excellence Awards से सम्मानित किया गया।

जल संरक्षण से सांस्कृतिक विरासत तक, कई क्षेत्रों में योगदान की पहचान

जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्म श्री से सम्मानित उमाशंकर पाण्डेय को विशेष Lifetime Achievement Award प्रदान किया गया। वहीं रविंद्रजीत को सांस्कृतिक उद्यमिता, विरासत संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

रविंद्रजीत भारत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पर्यटन और सभ्यतागत जागरूकता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न पहलों से जुड़े हैं। इनमें Jai Dwarka Campaign, Shri Krishna Dwarka Maha Kumbh और 108-Temple Archana Yatra प्रमुख हैं।

पूर्वोत्तर भारत से सोखेप क्रि (Sokhep Kri) को ऐतिहासिक मिजू मिश्मी भाषा के संरक्षण में उनके योगदान के लिए Honoris Causa से सम्मानित किया गया।

युवाओं और महिला उद्यमिता पर भी रहा जोर

समारोह में Level 5 Entrepreneurship Course को भी बढ़ावा दिया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में सहयोग देना है। इसके अलावा Diplomacy, Geopolitics & Strategic Communication में Executive Certification Programme की शुरुआत भी की गई।

कार्यक्रम में Women Entrepreneurs Excellence Awards के तहत आठ अलग-अलग श्रेणियों में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों के जरिए नेतृत्व, संघर्ष, साहस और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उदाहरण पेश करने वाली महिलाओं को पहचान दी गई। सम्मानित महिलाओं में ऐसी प्रतिभाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर जीवन चुनौतियों का सामना करते हुए अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनाई।

Honoris Causa के जरिए सामाजिक योगदान को मान्यता

आयोजकों के अनुसार, Honoris Causa एक गैर-शैक्षणिक सम्मान है, जिसका उद्देश्य उन व्यक्तियों के योगदान को मान्यता देना है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज को प्रभावित किया, उद्योगों को आगे बढ़ाया, रोजगार के अवसर पैदा किए और अपने क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दिया।

समारोह की अध्यक्षता Chicago Open University के Vice Chancellor Dr. R. K. Gupta ने की। वहीं BRISEC CCI के Chairman Dr. Harvansh Chawla और GTTCI के President Dr. Gaurav Gupta सह-अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में Justice Iqbal Ahmed Ansari, सेवानिवृत्त भारतीय न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष; Dr. Shri Mahant Ashish Das, National President, Shri Ram Janki Jan Kalyan Samiti; Prof. Abhinash Kumar, Director General, Centre for Distance and Online Education, Galgotias तथा Shri Amarendra Khatua, पूर्व High Commissioner और Ministry of External Affairs, Government of India समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा Dr. Alo Libang, अरुणाचल प्रदेश के 34th Yingkiong-Tuting Constituency के वर्तमान विधायक एवं Indigenous Cultural Preservation and Development से जुड़े अध्यक्ष; Smt. Jasminder Kasturia, पूर्व भारतीय राजदूत; Dr. Parmeet Chadha, Chairman, WSCC और Shri R. P. Jain, MSME Chamber of Commerce सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

विश्व पर्यटन दिवस पर Tourism Summit का आयोजन

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इसी मंच पर दोपहर के सत्र में Chicago Open University और GTTCI के सहयोग से Tourism Summit का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों और दूतावासों से जुड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में Fiji के High Commissioner H.E. Mr. Jagannath Sami, Moldova की Ambassador H.E. Mrs. Inga Ionesii, Union of the Comoros के Consul General (Hony.) H.E. Mr. K. L. Ganju, Mongolia Embassy के Third Secretary Mr. Jadamba Nyambayar, Fiji High Commission के Counsellor Mr. Paulo Daurowa, Nicaragua Embassy के Minister-Counsellor Mr. Shayron Tower, Sri Lanka High Commission के Minister Counsellor Mr. Kapila Kumara तथा Counsellor Mr. Mahesh सहित कई राजनयिक प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

‘COU Legacy & Convocation Chronicles’ पुस्तक का विमोचन

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण “COU Legacy & Convocation Chronicles” पुस्तक का विमोचन भी रहा। यह स्मारक पुस्तक सम्मानित व्यक्तित्वों के साथ सह-लेखन के रूप में तैयार की गई है, जिसमें उनके जीवन-सफर, उपलब्धियों और सामाजिक एवं पेशेवर योगदान को संकलित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार Chicago Open University पारंपरिक अकादमिक उपलब्धियों की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए परिवर्तनकारी नेतृत्व, उद्यमिता, नवाचार, सामाजिक योगदान और वास्तविक जीवन में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने वाले व्यक्तियों को पहचान देने की दिशा में काम कर रहा है। समारोह इसी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा।

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *