ईद मिलाद-ए-नबी पर डॉ. सुरेश पासवान ने दी मुबारकबाद, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सुरेश पासवान ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि ईद मिलाद-ए-नबी का यह मुबारक दिन इंसान को नेक रास्ते पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है।

डॉ. पासवान ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन इंसानियत की भलाई के लिए समर्पित किया। उनकी जिंदगी हमें समाज में शांति, आपसी भाईचारा और अमन बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उनके बताए रास्ते पर चलकर लोगों के बीच मोहब्बत और आपसी सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने इस पवित्र अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि वे देश और बिहार की खुशहाली, शांति और तरक्की के लिए दुआ करें। साथ ही, पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हुए जरूरतमंद और कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ईद मिलाद-ए-नबी केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर साहब के संदेश और उनके आदर्शों को याद करने का भी दिन है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में अमन, भाईचारे और इंसानियत की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *