जे.पी.एस.सी. छात्र आंदोलन के समर्थन में विप्र फाउंडेशन ने बांटे 100 छाते और खाद्य सामग्री

Share this News

झारखंड प्रदेश (6 अगस्त 2026):  झारखंड में जे.पी.एस.सी. परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में बीती रात करीब आठ बजे विप्र फाउंडेशन और विश्व ब्राह्मण संघ की रामगढ़ शाखा ने एक सराहनीय पहल की।

लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए संगठन की ओर से आंदोलन में शामिल छात्रों के बीच 100 छाते और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, ताकि उन्हें बारिश के दौरान कुछ राहत मिल सके।

इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने झारखंड सरकार से मांग की कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस मामले में अपना फैसला सुनाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया, तो विप्र फाउंडेशन पूरे झारखंड में छात्रों के समर्थन में चल रहे आंदोलन में सक्रिय रूप से सहयोग करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, रामगढ़ जिलाध्यक्ष कमल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, जिला महामंत्री संदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, देव शर्मा तथा अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल की स्थानीय लोगों और बाजार में भी काफी सराहना हो रही है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों के प्रति संगठन के इस सहयोग की प्रशंसा की।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *