औरंगाबाद (बिहार): बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन और बिहार राज्य किसान सभा ने 10 अगस्त 2026 को जिले में जेल भरो आंदोलन चलाने का फैसला किया है। यह आंदोलन देशव्यापी अभियान के तहत अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आयोजित किया जाएगा।
बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष कपिल कुमार सिंह और बिहार राज्य किसान सभा के जिला कमेटी सचिव सलीम ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2026 को संगठन के कार्यकर्ता और सदस्य अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला इकाई की ओर से 10 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे गांधी मैदान से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी समाहरणालय पहुंचेंगे, जहां अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने के साथ स्वेच्छा से गिरफ्तारी देंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और देशव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
रिपोर्ट :अजय कुमार पाण्डेय.
