औरंगाबाद में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): जिला मुख्यालय स्थित महाराजगंज रोड पर रविवार, 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:19 बजे किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट का उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक तथा किसना कंपनी के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया, किसना कंपनी के सीईओ पराग साह और एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन के बाद घनश्याम ढोलकिया, पराग साह और अभय कुमार सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ ईश्वर का स्मरण किया। इस दौरान परंपरा के अनुसार टीम ने “इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना” गीत की प्रस्तुति दी।

बिहार में किसना का 20वां एक्सक्लूसिव शोरूम

उद्घाटन के बाद मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने घनश्याम ढोलकिया से कंपनी के कारोबार और भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल किए। उन्होंने बताया कि बिहार में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का यह 20वां उद्घाटन है।

उन्होंने कहा कि शुरुआत से उनका एक ही लक्ष्य रहा है कि हर घर तक किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के उत्पाद पहुंचें। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपना कारोबार गुजरात की धरती से शुरू किया था और आज पूरे भारत में किसना के नाम से 169 एक्सक्लूसिव शोरूम हैं।

घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि बिहार में 20वें शोरूम का उद्घाटन औरंगाबाद में होना उनके लिए खास अवसर है।

समाज सेवा को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी

घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि कंपनी की ओर से कारोबार के साथ-साथ देशभर में सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बड़ा उनके लिए कुछ नहीं है और उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि लोग खुशहाल रहें और लगातार तरक्की करें।

उन्होंने गुजरात में पानी की किल्लत का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय उनकी ओर से 121 सरोवर बनवाए गए थे, ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े और वे बेहतर जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण, स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन पहलों के जरिए किसना की ओर से सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया जाता रहा है।

ग्राहकों को ऑफर और सुविधाओं का लाभ

घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि कंपनी की ओर से ग्राहकों को समय-समय पर अलग-अलग ऑफर का लाभ दिया जाता है। दीपावली जैसे पर्वों के अवसर पर लकी ड्रॉ भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बाइक, स्कूटी और कार जैसे उपहार दिए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से अब तक उपहार के रूप में 600 कारें भी दी जा चुकी हैं। उन्होंने ग्राहकों से किसना की गुणवत्ता और मांग को देखने की अपील की।

डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर विशेष छूट

औरंगाबाद स्थित नए शोरूम में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष ऑफर की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर 100 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर छूट का ऑफर दिया गया है। वहीं, गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर 50 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की छूट दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई ग्राहक ज्वेलरी बुक करता है तो उसे तत्काल ज्वेलरी के मूल्य का 25 प्रतिशत जमा करना होगा। इसके बाद यदि बाजार में ज्वेलरी का रेट बढ़ जाता है, तो ग्राहक को बुकिंग की तारीख पर चल रहे रेट के आधार पर ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, अगर बाजार में ज्वेलरी का रेट घट जाता है तो ग्राहक को कम हुए रेट पर ही सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह, उनके अनुसार, दोनों परिस्थितियों में ग्राहक को लाभ मिलेगा और नुकसान नहीं होगा।

ज्वेलरी खरीद पर इंश्योरेंस की सुविधा

कंपनी की ओर से ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदने पर इंश्योरेंस की सुविधा भी दिए जाने की जानकारी दी गई। घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि किसी परेशानी की स्थिति में ग्राहक को सहूलियत मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई ग्राहक शोरूम में अपना पुराना सोना एक्सचेंज कर डायमंड ज्वेलरी खरीदता है, तो उसे 105 प्रतिशत वैल्यू प्राप्त होगी।

बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की तारीफ

कार्यक्रम के अंत में घनश्याम ढोलकिया ने बिहार के लोगों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग सरल, अच्छे स्वभाव के और भोले-भाले हैं। उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि इन दोनों राज्यों के लोगों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है।

उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में जितना कहा जाए, कम है और यहां के लोग अच्छे हैं।

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में कंपनी का कारोबार

घनश्याम ढोलकिया ने कंपनी के कारोबार को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में उनकी कंपनी का कारोबार पहले स्थान पर है, जबकि बिहार दूसरे स्थान पर है।

औरंगाबाद में नए एक्सक्लूसिव शोरूम के उद्घाटन के साथ कंपनी ने बिहार में अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *