जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में अरवल के जिला पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ.

Share this News

बिहार-प्रदेश (13 नवंबर 2026) : जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा।

साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को सुनना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *