बिहार प्रदेश (26 सितंबर 2026)। अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन, टिकारी के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनीष राज को निर्विरोध मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से नाई समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। संगठन से जुड़े लोगों और समर्थकों ने मनीष राज को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मनीष राज के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर रामजी ठाकुर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने मनीष राज के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर समर्थकों और समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने मनीष राज को बधाई देते हुए संगठन और समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मनीष राज के मनोनयन को लेकर संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.
