संविधान गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सुरक्षा कवच: डॉ. सुरेश पासवान
संविधान दिवस पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री डॉ. सुरेश पासवान ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान को गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सुरक्षा कवच बताते हुए बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को याद किया।
