वजीरगंज में राजद का एक दिवसीय धरना, महंगाई-बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Share this News

गया जी (बिहार): गया जिले के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धरने में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

धरना कार्यक्रम के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति, कानून-व्यवस्था में गिरावट और बढ़ते भ्रष्टाचार जैसे जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव ने की, जबकि संचालन फारूक आजम ने किया। इस मौके पर शिनन्दन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सुनील यादव, भगवान विश्वकर्मा, डॉ. अर्जुन प्रसाद, भुनेश्वर दास और शिवनाथ सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य और देश की जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था भी लगातार कमजोर होती दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जबकि भ्रष्टाचार आम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहा है।

नेताओं ने सरकार से मांग की कि वह इन गंभीर मुद्दों पर तुरंत ध्यान दे और जनता के हित में प्रभावी तथा ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

धरना कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *