बिहार प्रदेश, 30 अगस्त 2026। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत कलानौर गांव में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय) की बिहार इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ को अधिक मजबूत और संगठित बनाने के साथ-साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक युगल किशोर मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने किया।
महासंघ को मजबूत करने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कलानौर में आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य महासंघ के विस्तार और संगठन को सशक्त बनाने को लेकर आपसी विचार-विमर्श करना था।
उन्होंने बताया कि महासंघ की ओर से आगामी 20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे अरवल जिले के उमैराबाद स्थित शिव शक्ति मैरिज हॉल में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम उमैराबाद उच्च विद्यालय के सामने उमैराबाद-मोथा रोड पर होगा।
शिक्षा, चिकित्सा और कर्मकांड पर होगी संगोष्ठी
संगोष्ठी का विषय “सार्वभौम शाकद्वीपीय समाज का गौरवशाली इतिहास, शिक्षा, चिकित्सा एवं कर्मकांड” रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण पत्र भी जारी किया गया है।
आयोजकों के अनुसार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जगत गुरु निग्रहाचार्य स्वामी श्री श्री भागवतानंद गुरु उपस्थित रहेंगे। सम्मानित अतिथियों में शेखर आचार्य जी, उड़ीसा और आरके शर्मा, राजस्थान शामिल हैं।
विशिष्ट अतिथियों में श्री पतंजलि मिश्र, पूर्व अध्यक्ष, वेद विभाग, वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय; साहित्यकार कमलेश पुण्यार्क; निशांत मिश्र, सहायक प्रोफेसर एवं कवि, कुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय, रामटेक, नागपुर, महाराष्ट्र; नागेन्द्र पाठक, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा; विजय कुमार मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, देवेंद्र पाठक, प्रेमरंजन मिश्र, हरिहर नाथ पाठक, श्रीमती कामिनी भोजक, राघवेंद्र मिश्र, चतुर्भुज शर्मा, रमेश शर्मा लल्लड़, कन्हैया पाण्डेय और भानुप्रताप मिश्रा के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष अमरेश मिश्रा होंगे। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. विनोद उपाध्याय, संगठन महामंत्री, अरवल को दी गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बिहार डॉ. अनुराधा मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक राधाकांत मिश्रा और अवध किशोर पाठक भी कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरवल जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक करेंगे।
बैठक में पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार
बैठक में महासंघ के संरक्षक विवेकानंद मिश्र, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, संरक्षक डॉ. शिव रतन मिश्र, युगल किशोर मिश्र, राकेश कुमार मिश्र, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ विश्वनाथ मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, राजीव कुमार मिश्र, मुकेश मिश्र, रंजन कुमार मिश्रा, वृजमोहन मिश्र, अटल कुमार बिहारी मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, सुकेश कुमार मिश्र, मनोज कुमार मिश्रा, उराज मिश्र और शाश्वत मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
सभी ने महासंघ को और प्रभावी बनाने तथा समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान सुनील कुमार मिश्रा के नाना जी द्वारा मगही में लिखी गई कविता भी सुनाई गई और उसके माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए गए।
सतीश कुमार पांडेय का किया गया सम्मान
बैठक में मौजूद लोगों ने महासंघ की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। लोगों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने समाज के लिए जिस तरह पहल की है, वह प्रशंसनीय है।
बैठक में यह भी बताया गया कि अस्वस्थ होने के बावजूद सतीश कुमार पांडेय गया से कलानौर पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके इस प्रयास के लिए उपस्थित लोगों ने पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
इसके अलावा बैठक में शामिल अन्य लोगों को भी पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.
