गयाजी ( बिहार ) : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में स्थित गया-डोभी रोड के पास, डी.ए.वी. कैंट एरिया स्कूल के नज़दीक मौजूद विशाल प्राइवेट आई.टी.आई. में आने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता गया शहर के मशहूर समाजसेवी और व्यवसायी स्वर्गीय बादल सिन्हा के पुत्र, युवा समाजसेवी व संस्थान के ट्रस्टी सदस्य आकाश प्रियदर्शी उर्फ़ ए.पी. और प्राचार्य नागेंद्र कुमार सिंह ने की।
बैठक के दौरान संस्थान के विकास और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों की सहमति से यह फैसला लिया गया कि सोमवार, 01 जून 2026 को कॉलेज परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह में कॉलेज प्रशासन के समर्पित स्टाफ और सदस्यों को उनके बेहतरीन कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्थान की तरफ़ से इसे कर्मचारियों के हौसले और सम्मान से जुड़ा एक खास कार्यक्रम बताया गया।
बैठक में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पंकज कुमार, राजन कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.
