लोजपा (रामविलास) द्वारा राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर जहानाबाद जिले में तैयारियां जोरों पर

Share this News

जहानाबाद: ( बिहार ) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा रविवार दिनांक – 29 जून 2025 को राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसमे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी, संजय सिंह का आगमन जहानाबाद विधानसभा में हुआ।

उसमें महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉक्टर इंदु कश्यप ने जहानाबाद जिले के विभिन्न पंचायतों जैसे: धरमपुर , रघुनाथगंज, शकूराबाद, शाहपुर सहित तमाम गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया है, तथा बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सादर आमंत्रित भी किया है।

वहीं इस कार्यक्रम में लोजपा ( रामविलास ) के ऊर्जावान कार्यकर्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कुंदन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष, छोटे लाल पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, प्रिंस पासवान, पवन कुमार, आई.टी.सेल संयोजक, धीरज कुमार, मीडिया प्रभारी, ओम कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *