गया में गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन, काजल कुमारी बनीं ‘मिस सावन’

Share this News

गया, 27 अगस्त 2026: गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में कला परिषद और गृहविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सावन महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सावन की पारंपरिक खुशियों और सांस्कृतिक रंगों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेहंदी प्रतियोगिता रही।

कार्यक्रम का संयोजन कला परिषद की संयोजक डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी और गृहविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अफ्शां नाहिद, डॉ. नगमा शादाब और डॉ. अमृता कुमारी घोष की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सावन महोत्सव के तहत आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने शिक्षिकाओं और साथी छात्राओं के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी के डिज़ाइन बनाए।

इस दौरान सावित्री महाजन सभागार में सावन और रक्षाबंधन के गीतों की गूंज के साथ छात्राओं की चहल-पहल बनी रही। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया।

प्रतियोगिता में छात्रा अंजुम, संजना, नाज़िश, मंतशा, सानिया, सिमरन, आयुषी, ब्यूटी, श्रुति, आशु, अनीषा, सृष्टि, दिव्यांशी, काजल, खुशी, आरोही, सिमरा, रौशनी, रहमत, लक्ष्मी और अंजली समेत कई छात्राओं ने हिस्सा लिया।

काजल कुमारी को मिला ‘मिस सावन’ का खिताब

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अफ्शां सुरैया, डॉ. शगुफ्ता अंसारी और डॉ. जया चौधरी शामिल रहीं। प्रतियोगिता के परिणाम में काजल कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें ‘मिस सावन’ के सम्मान से नवाजा गया। काजल ने शिक्षिका प्रीति शेखर के हाथों में मेहंदी लगाई थी।

श्रुति वर्मा और अंजुम परवीन ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों को ‘मिस हरियाली’ का खिताब दिया गया। श्रुति वर्मा ने कशिश सिंह और अंजुम परवीन ने डॉ. नुद्रतुन निसां के हाथों में मेहंदी लगाई थी।

वहीं अनीषा कुमारी और सिमरन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें ‘मिस प्रकृति’ का खिताब दिया गया। अनीषा ने डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी और सिमरन ने डॉ. प्रमिला कुमारी के हाथों में मेहंदी लगाई।

इसके अलावा सृष्टि, लक्ष्मी, मंतशा, सानिया और नाज़िश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इन छात्राओं ने क्रमशः डॉ. नगमा शादाब, डॉ. अफ्शां नाहिद, डॉ. विजेता लाल, डॉ. फातिमा और कशिश परवीन के हाथों में मेहंदी लगाई थी।

सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम में संचिता, साधना प्रिया, गीतांजलि, शिवानी, तनु और सौम्या समेत कई छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कॉलेज की पीआरओ डॉ. रश्मि ने बताया कि छात्राओं में सांस्कृतिक कलाओं के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं को अपनी रचनात्मकता और हुनर दिखाने का अवसर देते हैं।

कला परिषद और गृहविज्ञान विभाग की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *