केसपा के मां तारा देवी मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गया के केसपा स्थित मां तारा देवी मंदिर परिसर में अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ के नीचे प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु
Share this News

गया, 18 नवंबर 2026: गया जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत मां तारा नगरी केसपा स्थित मां तारा देवी मंदिर परिसर में अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के साथ श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।

आयोजक सतीश शर्मा की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप सामूहिक भोजन कराया गया। मंदिर परिसर की फुलवारी में आंवले के पेड़ के नीचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन में हिमांशु शेखर, कुंदन शर्मा उर्फ तूफान, मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार, डॉ. सुबोध कुमार और व्यास देवेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर हिमांशु शेखर ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में प्रकृति और वृक्षों का विशेष महत्व है। अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा करने की परंपरा प्रकृति के प्रति श्रद्धा और उसके संरक्षण का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान ब्रह्मा का वास माना जाता है। वहीं, आयुर्वेद में भी आंवले को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है। ऐसे पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और प्रकृति संरक्षण की भावना को भी मजबूत करते हैं।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *