अरवल पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पालना घर का उद्घाटन, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी सुविधा

अरवल पुलिस केंद्र में पालना घर का उद्घाटन करतीं जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव
Share this News

अरवल, 18 नवंबर 2026: कामकाजी महिलाओं को राहत देने और उनके छोटे बच्चों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में अरवल जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने बुधवार को संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र, अरवल में नवनिर्मित पालना घर का विधिवत उद्घाटन किया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, अरवल माला कुमारी के पर्यवेक्षण में जिला प्रोग्राम कार्यालय की ओर से इस पालना घर का संचालन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक और देखभाल से युक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि महिलाएं अपने कार्यस्थल पर निश्चिंत होकर जिम्मेदारियां निभा सकें।

गौरतलब है कि इससे पहले समाहरणालय परिसर, अरवल में भी जिला प्रोग्राम कार्यालय की ओर से एक पालना घर संचालित किया जा रहा है। अब पुलिस केंद्र में इस सुविधा की शुरुआत होने से कामकाजी महिलाओं और उनके बच्चों के लिए देखभाल की व्यवस्था का विस्तार हुआ है।

जिला प्रशासन की यह पहल महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ कामकाजी माताओं की जरूरतों को समझते हुए उन्हें सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *