अरवल में सहयोग पोर्टल के आवेदनों की डीएम अमृषा बैंस ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर निष्पादन का निर्देश

अरवल डीएम अमृषा बैंस सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करती हुईं
Share this News

अरवल, 18 नवंबर 2026: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत अरवल जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने बुधवार को सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित आवेदकों की मौजूदगी में उनके आवेदनों पर हुई कार्रवाई और अब तक की प्रगति की जानकारी ली गई।

समीक्षा बैठक में कृषि विभाग, कुर्था अंचल कार्यालय और जिला परिवहन कार्यालय सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों की विस्तार से पड़ताल की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने और आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने को कहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन, अरवल ने आम लोगों को त्वरित समाधान और सुगम जनसेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *