चंद्रवंशी समाज की बैठक में एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर, संगठन मजबूत करने का आह्वान

Share this News

अरवल (बिहार), 5 अक्टूबर 2026: अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में ‘सन ऑफ चंद्रवंशी’ संगठन के बैनर तले चंद्रवंशी समाज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जयराम चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन रौशन चंद्रवंशी ने किया।

बैठक में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश चंद्रवंशी तथा प्रदेश अध्यक्ष जयराम चंद्रवंशी सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर मजबूत भागीदारी जरूरी है। इसके लिए समाज के लोगों को संगठित होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य चंद्रवंशी समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज की आबादी के अनुरूप राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए और इसके लिए संगठन लगातार अपनी आवाज उठाता रहेगा।

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष जयराम चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद लोगों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने और संगठन के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर शैलेश चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, रोशन चंद्रवंशी, नागेंद्र चंद्रवंशी, शशि चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, मनीष चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, सीता चंद्रवंशी, बृजेश चंद्रवंशी और सुबोध चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *