जयपुर, 1 सितंबर 2026: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर और खंडेलवाल वैश्य समाज, मानसरोवर (विस्तार), जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मकसद लोगों को आम स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सजग करना, शुरुआती लक्षणों को पहचानने और समय रहते सही चिकित्सकीय सलाह लेने के महत्व के बारे में जानकारी देना था।
कार्यक्रम में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ऑर्थोपेडिक्स, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की।
डॉ. दिलीप मेहता, एडिशनल डायरेक्टर-ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ने हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी आम समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने इनके उपचार के साथ आधुनिक जॉइंट प्रिजर्वेटिव और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की तकनीकों के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया।
वहीं डॉ. दिवेश गोयल, सीनियर कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी ने कैंसर से जुड़े विषय पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कैंसर के संभावित जोखिम कारकों, शुरुआती संकेतों और समय पर जांच कराने की जरूरत पर जोर दिया। चिकित्सक ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच बीमारी की समय रहते पहचान में मददगार हो सकती है।
डॉ. मधुसुदन पाटोदिया, सीनियर कंसल्टेंट-यूरोलॉजी ने पुरुषों और महिलाओं में होने वाली विभिन्न यूरोलॉजिकल समस्याओं, उनके लक्षणों और उपलब्ध आधुनिक उपचार विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की।
सवाल-जवाब के जरिए दूर की गईं स्वास्थ्य संबंधी शंकाएं
कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। चिकित्सकों ने उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारी के शुरुआती संकेतों पर ध्यान देने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम के दौरान इस बात पर खास जोर दिया गया कि किसी बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लिया जाए। शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस अवसर पर खंडेलवाल वैश्य समाज, मानसरोवर (विस्तार), जयपुर की ओर से अध्यक्ष अमित गुप्ता, महासचिव सीए सोमेश खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष अमोल झालानी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल की ओर से कहा गया कि समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से जोड़ना अस्पताल की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग बनाने के साथ बीमारियों की समय पर पहचान के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
