22 साल की उम्र में स्निग्धा सिंह ने NET परीक्षा की पास, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य

Share this News

बिहार, 29 अगस्त 2026: पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह की बेटी स्निग्धा सिंह ने महज 22 वर्ष की उम्र में बड़ी शैक्षणिक कामयाबी हासिल की है। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मई 2026 में आयोजित UGC-NET परीक्षा को अच्छे स्कोर के साथ पास कर लिया है। इसके साथ ही वह असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हो गई हैं और उन्हें सीधे PhD में प्रवेश की पात्रता भी मिली है।

स्निग्धा की इस कामयाबी से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता उदय कुमार सिंह ने बताया कि बेटी ने सिर्फ 22 वर्ष की उम्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई करके परिवार का मान बढ़ाया है।

स्निग्धा की शुरुआती पढ़ाई लोरेटो कॉन्वेंट, रांची से हुई। इसके बाद उन्होंने DPS रांची से सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की। आगे उन्होंने CUET परीक्षा पास की और दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में दाखिला लिया। इसके बाद प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया।

ग्रेजुएशन के दौरान भी उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा। उन्होंने तीनों वर्षों में यूनिवर्सिटी टेस्ट पास किए और Monthly Vice Chancellor Internship Scholarship हासिल की।

इसके बाद स्निग्धा ने CUET में अच्छे स्कोर के साथ PG की परीक्षा पास की और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस से इसी वर्ष 5 अगस्त को फर्स्ट क्लास में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। शिक्षा के हर पड़ाव पर मिली सफलता के बाद उन्होंने मई 2026 में Appearing Candidate के तौर पर NET परीक्षा दी।

अब NTA की वेबसाइट पर जारी रिजल्ट में स्निग्धा ने हाई स्कोर हासिल करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें सीधे PhD करने की पात्रता भी मिल गई है।

फिलहाल स्निग्धा दिल्ली स्थित Forum IAS से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उनकी योजना अगले वर्ष पूरी तैयारी के साथ सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने की है।

बेटी की सफलता से प्राचार्य उदय कुमार सिंह के घर में जश्न का माहौल है। उन्होंने बच्चों की लगातार कामयाबी का श्रेय अपनी पत्नी किरण सिंह के प्रयासों और बच्चों की पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण को भी दिया।

परिवार के छोटे बेटे प्रसून ने भी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई के दौरान DPS और झारखंड स्तर पर टॉप किया। इसके बाद उन्होंने IIT-JEE Mains और Advanced भी क्वालीफाई किया। वर्तमान में वह नई दिल्ली के School of Planning and Architecture (SPA) में B.Plan की पढ़ाई कर रहे हैं।

परिवार के मुताबिक, प्रसून ने अपने पहले दोनों सेमेस्टर में सर्वाधिक CGPA हासिल कर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का सिलसिला जारी रखा है। वह भविष्य में ग्रेटर दिल्ली की शहरी योजना और ऊंची इमारतों वाले आधुनिक शहर के विकास से जुड़ी व्यापक योजनाओं का हिस्सा बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

स्निग्धा की उपलब्धि की खबर सामने आने के बाद प्राचार्य उदय कुमार सिंह को परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। परिवार के लिए यह सफलता न सिर्फ खुशी का मौका है, बल्कि बच्चों की मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का भी परिणाम मानी जा रही है। रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *