वजीरगंज पंचायत समिति की बैठक में 5.5 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
गया जिले के वजीरगंज प्रखंड में पंचायत समिति की सामान्य बैठक में करीब 5.5 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में बिजली विभाग की अनुपस्थिति, नल-जल योजना, म्यूटेशन, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
