रफीगंज में वाहन प्रवेश शुल्क वसूली पर सवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया अवैध
औरंगाबाद के रफीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में वाहनों से प्रवेश शुल्क या चुंगी के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डॉ. गुलाम शाहिद ने इसे विभागीय रोक के बावजूद होने वाली अवैध वसूली बताया।
