औरंगाबाद (बिहार) : रफीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 224 से साल 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ चुके मनोज कुमार सिंह करीब एक साल बाद फिर से सियासत में सक्रिय नज़र आ रहे हैं। उन्होंने अपने इलाके में अलग-अलग सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से जुड़ने की शुरुआत की है।
शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को मनोज कुमार सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के चिरैला गांव पहुंचे, जहां बघौरा पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी और उनके प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह के परिवार में शादी समारोह था। इस मौके पर उन्होंने शिरकत की और परिवार को मुबारकबाद दी। उनके साथ लोजपा (रामविलास) के सीनियर नेता और पोगर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
इसके बाद वे औरंगाबाद जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां बाईपास पुल के पास अशोक सिंह के घर पर उनके बेटे के तिलक समारोह में शामिल हुए। उसी दिन वे जसोईया मोड़ के पास एक निजी रिसोर्ट में आयोजित एक और शादी समारोह में पहुंचे। यह शादी रफीगंज क्षेत्र के संथूआ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी की थी।
अगले दिन यानी रविवार, 26 अप्रैल 2026 को भी उन्होंने जसोईया मोड़ के पास एक और तिलक समारोह में भाग लिया। इसके बाद मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को वे अपने ही पार्टी के एस.सी./एस.टी. प्रकोष्ठ, औरंगाबाद के प्रखंड अध्यक्ष विदेशी पासवान की बेटी की शादी में शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस शादी से पहले विदेशी पासवान का एक गंभीर एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके साथ गांव के ही सत्येंद्र पासवान भी घायल हुए थे, जो पार्टी के सीनियर पदाधिकारी हैं।
ओरा गांव में आयोजित इस शादी समारोह में मनोज कुमार सिंह के साथ लोजपा (रामविलास) के सीनियर नेता वीरेंद्र कुमार सिंह और एस.सी./एस.टी. प्रकोष्ठ औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पासवान भी मौजूद रहे।
इसके बाद मनोज कुमार सिंह ने अपने गांव में मुन्नू यादव की बेटी की शादी में भी शिरकत की और फिर सीलाड़ गांव में आयोजित एक और शादी समारोह में शामिल हुए।
लगातार कई सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी को उनके दोबारा सक्रिय राजनीतिक सफर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय.
