औरंगाबाद हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय ने हसपुरा के 2015 हत्या मामले में मुंडा शाह और मोईन शाह को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय ने हसपुरा के 2015 हत्या मामले में मुंडा शाह और मोईन शाह को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अरवल के कलेर में बिहार सरकार के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-माला व बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कुर्था विधायक पप्पू वर्मा समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अरवल के छतोंई गांव में 14 वर्षीय शिवम कुमार की नदी में डूबने से मौत के बाद सड़क जाम करने पर सात नामजद समेत करीब 100 लोगों पर FIR दर्ज हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि विधायक पप्पू वर्मा ने जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
औरंगाबाद में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और जूनियर रेड क्रॉस की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। दाउदनगर अस्पताल की टीम ने 270 छात्र-छात्राओं की जांच की और उन्हें स्वच्छता, पोषण व स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी।
अरवल सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में साफ-सफाई, दवा, पेयजल, जांच और इलाज की सुविधाओं की समीक्षा हुई। 30 अक्टूबर तक जरूरी काम पूरे करने का निर्देश दिया गया।
बिहार में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी की स्थिति, शिक्षा में उसके महत्व और भाषा को उचित स्थान दिलाने के लिए आत्ममंथन की जरूरत पर जोर दिया।
मुजफ्फरपुर के 25 युवाओं ने पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ली। शिक्षाविद् नसीम अख्तर की अगुआई में हुए कार्यक्रम में कन्हैया कुमार समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
अरवल के कुर्था और मानिकपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी हुई। लोगों ने यातायात, जाम, शराब और अन्य स्थानीय समस्याएं उठाईं, जबकि पुलिस ने सहयोग और समय पर सूचना देने की अपील की।
अरवल के इटवा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय का डीडीसी शैलेश कुमार ने निरीक्षण किया। आईसीटी, कंप्यूटर और साइंस लैब के साथ ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गया के टावर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का पुतला दहन किया और माफी की मांग की।